Rakul preet singh history in hindi
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह (जन्म 10 अक्टूबर ) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री औंर मॉडल है।[4] इन्होंने अभिनय की शुरुआत में कन्नड फिल्म "गिल्ली" से की थी, सेल्वाराघवन की फिल्म 7जी रैनबो कॉलोनी की कहानी पर आधारित है। इन्होंने में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली और इन्हें इसके बाद तेलुगू फिल्म केरतम में सिद्धार्थ राजकुमार के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म में बहुत कम जगह मिली थी। यह फिल्म तमिल में किसी अन्य निर्देशक और समान कलाकारों के साथ बनाया गया था, लेकिन अभी तक यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है।
निजी जीवन
[संपादित करें]इनका जन्म 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।[5] इनका हमेशा से ही अभिनेत्री बनने का सपना था। रकुल ने धौला कुआँ में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की,[5] और फिर जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। इन्होंने पढ़ाई पूरी करने से पहले ही 18 वर्ष की आयु में मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू कर दिया था। इसके अलावा यह एक सक्रिय गोल्फ खिलाड़ी भी बनी और राष्ट्रीय स्तर पर खेल भी चुकीं है।[5]
सफर
[संपादित करें]शुरुआत (–)
[संपादित करें]इनके अभिनय के क्षेत्र में सफर की शुरुआत में गिल्ली नामक कन्नड फिल्म से हुई थी। इस फिल्म की कहानी सेल्वाराघवन की फिल्म 7जी रैनबो कॉलोनी पर आधारित थी।
इसके कई वर्षों के बाद जब में इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली तो इन्हें उसके बाद तेलुगू फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। इन्हें सिद्धार्थ राजकुमार के साथ केरतम फिल्म में काम करने का मौका मिला था और इसी के साथ यह इनकी पहली तेलुगू फिल्म बनी, हालांकि इन्हें इस फिल्म में बहुत कम दिखाया गया। इस फिल्म को तमिल में भी बनाया गया, जिसमें निर्देशक के अलावा सभी लोग वही थे, लेकिन फिल्म अभी तक प्रदर्शित नहीं हो पाई है। इन्हें के तमिल फिल्म में ठदाईयारा थाक्का में सहायक किरदार निभाने का मौका मिला। में इन्हें तमिल फिल्म पुथगम और तेलुगू फिल्म वेंकटद्री एक्सप्रेस में लिया गया और दोनों ही फिल्में कमाई करने में सफल रहीं। इसी के साथ इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 61वाँ फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
सफलता (–वर्तमान)
[संपादित करें]इन्हें आधे दर्जन से अधिक फिल्मों में मुख्य किरदार के रूप में चुना गया था, जिसमें चार बड़ी तेलुगू फिल्में भी शामिल है। इन फिल्मों में सुरेंदर की किक 2 में रवि तेजा के साथ, श्रीनु की फिल्म ब्रूस ली में राम चरण के साथ, सुकुमार की फिल्म नन्न्कु प्रेमथो में जूनियर एनटीआर के साथ और बोयापति की सर्राइनोडु में अल्लु अर्जुन के साथ काम करने का मौका मिला। इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया जिसमें अजय देवगन स्टारर "दे दे प्यार दे" और बहुचर्चित फिल्म "यारियां" शामिल हैं। इनकी रमेश सिप्पी की हिन्दी फिल्म "शिमला मिर्ची" भी जल्द प्रदर्शित होने वाली है।
अन्य कार्य
[संपादित करें]20 फरवरी को इन्होंने गाछीबौली, हैदराबाद में अपना जिम शुरू किया। इसके अलावा इन्होंने हैदराबाद में ₹3 करोड़ का मकान भी खरीदा, जिससे वे अपने माता-पिता के साथ रह सकें। रकुल इस समय तेलंगाना सरकार के ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड अम्बेसडर भी हैं।[5]
फिल्मोग्राफी
[संपादित करें]मुख्य लेख: रकुल प्रीत सिंह फिल्मोग्राफी
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]व्यक्तिगत आँकड़े | |
---|---|
नाम | रकुल प्रीत सिंह |
अन्य नाम | |
लघु वर्णन | अभिनेत्री |
जन्म तिथि | 10 अक्टूबर |
जन्म-स्थान | मुम्बई, भारत |
मृत्यु तिथि | |
मृत्यु स्थान |